रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल-टाटानगर रेल सेक्शन में यात्री ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि चांडिल-टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है। पिछले 2 वर्षों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जारी है। इसका सीधा असर सभी रेल यात्रियों और खास कर के झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यह केवल परिचालन का मुद्दा नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है। क्या रेलवे के ...