आदित्यपुर, मार्च 19 -- चांडिल,संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाईवे स्थित पाटा के पास एक ट्रक के ब्रेक डाउन होने के कारण गुरुवार की शाम 6 बजे से लेकर देर रात तक नारगाडीह से हुमिद तक करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगी रही। जाम के कारण एम्बुलेंस एवं लंबी दूरी की बस जाम में फंसी रही। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर जाम लगने की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा पाटा पहुंचे। जाम हटाने का प्रयास किया। जिसके बाद गाड़ियां धीरे-धीरे सरकते रही। करीब मध्यरात्रि तक सड़क पर गाड़ियां रेंगती रही। बता दें कि पाटा के पास हाईवे संकरा होने के कारण आए दिन सड़क पर जाम लगती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.