आदित्यपुर, जुलाई 16 -- चांडिल। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में 17 जुलाई से स्नातक (यूजी) सेमेस्टर वन की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्राचार्य सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील मुर्मू ने बताया कि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री को रोकने के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी। मुस्तैद जांच दल द्वारा सघन तलाशी के पश्चात ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...