आदित्यपुर, दिसम्बर 29 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर चिलगू के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सुदर्शन गोप नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला गांव के करमगोड़ा टोला का रहनेवाला था। घटना रविवार शाम पांच बजे की है। वह घर का एकलौता चिराग था। सुदर्शन गोप बाइक से जमशेदपुर से अपने घर तिल्ला जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे सुदर्शन गोप (25 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। ट्रेलर की पहचान की जा रही है। 24 घंटे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.