आदित्यपुर, जून 29 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच- 33) स्थित बिरिगोड़ा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक लुलाह सिंह ( 33 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करता था। घटना रविवार की देर शाम करीब सात बजे की है। जानकारी के मुताबिक लुलाह सिंह बाइक से अपने घर रामगढ़ से बिरिगोड़ा जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है। इधर, ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से मांग की। चांडिल में र...