आदित्यपुर, मार्च 1 -- चांडिल, संवाददाता। एनएसके स्कूल चांडिल परिसर में शनिवार को नवनिर्मित खेल मैदान एवं डांस स्टूडियो का नौरंगराय सूर्यादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस मौके पर विनोद खेतान, पीयूष खेतान, सुरेंद्र खेतान, चंद्रकला खेतान, कणिका खेतान, उमा खेतान, दीप्ति खेतान एवं वंदना कनोरिया मौजूद थे। मौके पर नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विनोद खेतान ने कहा कि खेल मैदान एवं डांस स्टूडियो जैसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.