आदित्यपुर, मार्च 17 -- चांडिल। घोड़ानेगी-पुरुलिया न्यू बायपास सड़क( एनएच-18) पर गांगुडीह के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक मां कलावती देवी(46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मंथन कुम्हार, कलावती देवी एवं ज्योत्सना कुम्हार चांडिल से घोड़नेगी की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे महिला कलावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांगुडीह का रहने वाला था।वहीं, बाइक सवार मंथन कुम्हार एवं ज्योत्सना कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.