आदित्यपुर, मार्च 18 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी-पुरुलिया न्यू बाइपास (एनएच-18) में गांगुडीह के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कलावती देवी (46 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, उनका बेटा मतन कुम्हार एवं भतीजे की पत्नी ज्योत्सना कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बताया जाता है कि बाइक सवार मतन कुम्हार अपनी मां कलावती देवी एवं चचेरे भाई की पत्नी ज्योत्सना कुम्हार को लेकर गांगुडीह से घोड़नेगी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक बाइक सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में कलावती देवी की मौके पर मौत हो गयी। मृतक गांगुडीह की रहनेवाली थी। वहीं, बाइक सवार मतन कुम्हार एवं उनके चच...