आदित्यपुर, फरवरी 22 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम सड़क मार्ग स्थित गौरांगकोचा के पास 11 केवी तार के संपर्क में आने से एक कंटेनर में आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी रहा। बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची। दमकलकर्मियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। घटना शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे की है। इस घटना में 6 टायर व कपड़ा समेत अन्य सामान खाक हो गए। बताया जाता है कि घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जल गई। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि कंटेनर यूपी से आ रहा था। गोरांगकोचा में कंटेनर में रखे चादर और अन्य कपड़ा बाहर निकाला जा रहा था। इस बीच कंटेनर के ऊपर लगा तिरपाल 11 केवी तार की संपर्क में आ गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.