मधुबनी, मार्च 1 -- बिस्फी । चहुटा आनंदपुर टोले में रविवार को नव निर्मित मंदिर में आनंदेश्वर महादेव के शिवलिंग तथा हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई।हर हर महादेव और बजरंग बली की जयजयकार के बीच हजारों ग्रामीण इस त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बने। मंदिर का निर्माण पचास लाख रूपये की लागत से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया है। मौके पर मौजूद राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मंदिर आस्था,विश्वास और श्रद्धा का केन्द्र होता है। मौके पर डीएसपी सदर -2शुभेन्दु कुमार सुमन,मुखिया सुनील चौधरी,अविनाश पासवान, प्रो रवीन्द्र चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...