चहुटा: 25 में 11 आवेदन का आॅन स्पाॅट निपटारा
मधुबनी, जून 16 -- बिस्फी। प्रखंड के चहुटा तथा बिस्फी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।बिस्फी में अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडेय तथा डीएसपी अमित कुमार चहुटा में डीपीआरओ राकेश कुमार झा, बीपीआरओ शेखर कुमार, मुखिया सुनील चौधरी आदि की मौजूदगी में जनता ने अपनी समस्याओं को रखा। शिविर में राशन कार्ड,पेंशन योजना, भूमि विवाद,बिजली की समस्याओं से संबंधित अधिकांश शिकायतें शिविर में आये। चहुटा में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए।इसमें 11 का मौके पर ही निष्पादन किया गया। निष्पादित शिकायतों में अधिकांश आवेदन बृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड,भूमि विवाद से संबंधित थे। चहुटा में पंचायत सरकार बनने में हो रहे बिलंब के बारे में पूछे जाने पर डीपीआरओ ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। यह भी पढ़ें- सहयोग जनकल्याण शिविर में 222 में से 177 आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.