चहाल एवं बरजोडीह में संचालित आरा मिल संचालकों के विरुद्ध केस
गिरडीह, जून 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बरजोडीह एवं चहाल गांव में संचालित अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर कई बोटा लकड़ी जब्त करने एवं मिल के कैम्पस में ताला लगाकर संचालक के फरार हो जाने मामले में वन विभाग द्वारा कुल दो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी। देवरी के वनपाल नीरज पांडेय के द्वारा गिरिडीह न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। चहाल में लकड़ी का बोटा जब्त किए जाने के मामले में कांड संख्या 8125/2026 के तहत हाकिम अंसारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बरजोडीह में आरा मिल पर हुई कार्रवाई के मामले में कांड संख्या 8126/2026 के तहत अर्जुन महतो व धीरेंद्र चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने बुधवार को उक्त जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.