चहारदीवारी विहीन विद्यालय में पशुओं के प्रवेश कर जाने से बच्चों की पढ़ाई होती है बाधित
बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। विद्यालय में चारदिवारी नही होने के कारण विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पालतू पशुओं के बीच रहकर शिक्षा प्राप्त करने को विवश हो रहे है, लेकिन आजादी के इतने लंबे समय बीतने के बावजूद उक्त विद्यालय में एक चहारदीवारी का निर्माण न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ही कराया जा सका, जिसके कारण आज भी बच्चे चहारदीवारी विहीन विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने को विवश है। यह मामला प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के आदिवासी बाहुल्य गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है। इस विद्यालय में 93 छात्र-छात्राएं नामांकित है, जो चहारदीवारी नही रहने के कारण अपने आपको असुरक्षित महसूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.