कौशाम्बी, फरवरी 15 -- मूरतगंज ब्लॉक के उदाथू ग्राम पंचायत में तैनात रहे सचिव ने चहारदीवारी बनवाने में बड़ा घालमेल कर दिया। कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी बनवाने में स्वीकृत रकम से दो गुना खर्च दिखाकर भुगतान करा लिया। शिकायत पर कमेटी ने जांच की तो आरोप सही पाया गया। अब सचिव से बीडीओ ने जवाब मांगा है। मूरतगंज ब्लॉक के उदाथू ग्राम पंचायत में अरविंद सिंह (प्रथम) के पद पर तैनात रह चुके हैं। मौजूदा समय वह मंझनपुर ब्लॉक में पोस्ट हैं। उदाथू में तैनाती के समय सचिव अरविंद सिंह ने कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कराया था। इसके लिए चार लाख 95 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। निर्माण कार्य के दौरान सचिव ने स्वीकृत बजट से अधिक का रुपया खर्च किया। नौ लाख 74 हजार रुपया सामग्री में खर्च दिखाया गया। इसके अलावा एक लाख 2192 रुपया मजदूरी में खर्च ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.