आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़। जिले में करीब 24 राजकीय बालिका इंटर कालेज संचालित हैं। इनमें 11 राजकीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। चहारदीवारी के अभाव में छात्राओं के लिए शैक्षिक वातावरण तैयार नहीं हो पा रहा था। विद्यालय के समय के बाद अक्सर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा हो जाता है। पशु विद्यालय परिसर में गंदगी फैलाते हैं। इसके साथ ही विद्यालय में लगे पेड़-पौधे को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय बंद होने के बाद अराजकतत्वों का जमावड़ा होता रहता है। इसे देखते हुए विभाग की तरफ से चहारदीवारी के निर्माण के लिए धनराशि मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.