मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बसैठा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय चकबाजों में चहारदीवारी नहीं होने से विद्यालय परिसर में आए दिन चोरी सहित अन्य घटनाएं होती रहती हैं। इस समस्या को देखते हुए विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक को आवेदन देकर आवश्यक पहल करने की मांग की है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि चहारदीवारी नहीं रहने के कारण पढ़ाई के दौरान भी बच्चे कक्षा से निकलकर सड़क की ओर चले जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द विद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण कराने की...