लातेहार, मई 14 -- संवाद- 21 चहारदीवारी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप,डीसी से कार्रवाई की मांगलातेहार,प्रतिनिधि। चंदवा निवासी विनय अग्रवाल ने डीसी संदीप कुमार को आवेदन देकर उनकी जमीन की चहारदीवारी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में विनय अग्रवाल, पिता जगतपाल अग्रवाल, ग्राम-चंदवा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में ग्राम कुजरी, थाना चंदवा स्थित जमीन निबंधित केवाला के माध्यम से खरीदी थी। उक्त जमीन पर उनका कब्जा-दखल है। वहां जमीन की चहारदीवारी कराई जा रही थी । जमीन की मालगुजारी रसीद भी निर्गत होने की बात कही गई है। आवेदन के अनुसार 13 मई 2026 को दिन के करीब एक बजे मो. मोफील खान, उनके पुत्र अरशद खान व जावेद खान, सभी ग्राम तिलैयाटांड़, च...