चहारदीवारी ढहाने, धमकाने में मुकदमा कायम
कौशाम्बी, जून 24 -- करारी थाना क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव निवासी मायादीन सरोज ने बताया कि मंझनपुर के ओसा में उसकी जमीन है। इसमें वह मकान का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि एक अक्तूबर 2016 को विपक्षी पप्पू निवासी ओसा, बच्चा लाल निवासी इछना थाना सरायअकिल, रामचंद्र आर्य निवासी मुलायमपुर मेड़ुआ थाना सरायअकिल व सुग्गन निवासी मंझनपुर ने निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री और गेट को ढहा दिया। इसका इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी आए दिन उसको धमकाते हैं। भवन का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। मामले की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.