बेगुसराय, अप्रैल 23 -- गढ़पुरा। प्रखंड की मौजी हरिसिंह पंचायत के गुदार गांव स्थित कबीर मठ की चहारदीवारी के लिए सीमांकन यानी भूमि की सीमाबंदी का काम में पूरा कर लिया गया है। इससे मठ की जमीन को अतिक्रमण से बचाया जा सकेगा और आगे चहारदीवारी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अंचल अमीन पप्पू कुमार साह ने बताया कि शीतल रामपुर थाना संख्या 140 के खाता संख्या 131 खेसरा 553 में एक कट्ठा 10 धुर , 131 खेसरा 554 में एक कट्ठा 10 धुर, खाता 131 खेसरा 555 में भी एक कट्ठा 10 धुर, खाता 131 खेसरा 552 में 15 कट्ठा 17 धुर , खाता 110 खेसरा 524/1119 में 10 कट्ठा सहित कुल 122.62 डिसमिल भूमि का सीमांकन कर रिपोर्ट गढ़पुरा अंचलाधिकारी को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.