चहारदीवारी के नीचे दबने से बच्ची की मौत
दरभंगा, मई 12 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के धमसाइन में सोमवार की सुबह चहारदीवारी के अचानक धराशाई हो जाने से उसके नीचे दबकर 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची शमशे आलम की बेटी सीमा खातून बताई जाती है। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। उपचार करने के उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना जाने के दौरान बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका के चाचा कमरे आलम ने उसकी मौत की पुष्टि की। यह भी पढ़ें- चहारदीवारी के नीचे दबने से बच्ची की मौत उन्होंने बताया कि सीमा बाजार से कुछ सामान लेकर घर लौटने के लिए गली से गुजर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी की चहारदीवारी अचानक उसके ऊपर गिर गई। बच्ची उसके नीचे दबकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.