चहारदीवारी के अभाव में पशुओं के बीच पढ़ने को मजबूर गोपालपुर विद्यालय के बच्चे
बोकारो, जून 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत स्थित आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में नामांकित 93 बच्चे असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं। आजादी के दशकों बाद भी विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता उजागर हो रही है। चारदीवारी नहीं रहने के कारण पालतू और आवारा पशु विद्यालय परिसर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। मध्याह्न भोजन के दौरान पशु बच्चों के भोजन तक पहुंच जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत झाड़ियों से घेराव किया जाता है, लेकिन पशु उसे भी तोड़कर परिसर में घुस आते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.