चहारदीवारी के अभाव में छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा तीन विद्यालयों में बदहाल व्यवस्था
बगहा, मई 28 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।विभागीय उदासीनता के चलते विद्यालय परिसरों में दुर्घटना अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।प्रखंड के ढढ़वा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधिअवा में आज तक चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है।मुख्य सड़क से सटे इस विद्यालय में 855 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं तथा 18 शिक्षक कार्यरत हैं।विद्यालय परिसर खुला होने के कारण बच्चों के सड़क की ओर जाने तथा तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। खेल अवधि और मध्याह्न अवकाश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में चिंता बनी रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.