भभुआ, फरवरी 13 -- घेराबंदी के अभाव में आ जाते हैं मवेशी, मध्यांतर में घर चले जाते हैं बच्चे नदुला स्कूल में रखे बर्तन, अनाज, बेंच-डेस्क चोरी होने की रहती है आशंका (बोले भभुआ) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की टोड़ी पंचायत के ओरगांव टोला नदुला प्राथमिक विद्यालय की अब तक घेराबंदी नहीं की जा सकी है। इस कारण परिसर में रुबन मिशन योजना से बने किचेन गार्डन, पेयजल के लिए लगी टंकी, टोटी, शौचालय, बेंच-डेस्क, मध्यह्न योजना के बर्तन, अनाज आदि असुरक्षित हो गए हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बताया गया कि बच्चों को पढ़ाने के बाद शाम में वह घर लौट जाते हैं। रात में विद्यालय में कोई भी घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे सकता है। घेराबंदी नहीं होने से पठन-पाठन के दौरान परिसर में मवेशी विचरण करने लगते हैं। इससे छात्रों पर हमला करने की आशंका बनी रहती है। घेराबंदी के...