चहारदीवारी के अभाव में असुरक्षित माहौल में पढ़ने को मजबूर बच्चे
बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत के आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी चहारदीवारी के अभाव की समस्या से जूझ रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले 93 छात्र-छात्राएं असुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं। आजादी के दशकों बाद भी न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यालय की चारदिवारी का निर्माण कराया जा सका है। चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर में पालतू और आवारा पशु आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और विद्यालय का वातावरण भी अस्वच्छ बना रहता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बच्चे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) कर रहे होते हैं। उस दौरान पशु विद्यालय परिसर में घुसकर भोजन की ओर आकर्षित होते हैं, जिससे बच्चों को काफी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.