मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के दिघरा रामपुर शाह गांव में चोर खाली प्लॉट से सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर व तार, वेपर लाइट, लोहे का चदरा, सरिया, लोहे का पाइप, बाउंड्री वॉल में लगा लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। मामले में गन्नीपुर निवासी शिवांग श्रीतू ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि दिघरा रामपुर शाह गांव में इंडेन गैस गोदाम के सामने उनका 9 कट्ठे का प्लॉट है। वे 5 जून की सुबह पहुंचे तो सारा सामान चोरी हो गया था। बताया है कि प्लॉट की सामने की दीवार 15 फीट, दोनों तरफ 13 फीट और पीछे की दीवार 20 फीट ऊंची है। इसके बावजूद चोरों ने लोहे का सरिया काटा और परिसर में घुसकर चोरी की। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...