चहारदिवारी निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां झिंझरीटांड़ में डीवीसी की ओर से की गई विवादित अधिग्रहित भूमि पर पुन: घेराबंदी किए जाने का स्थानीय रैयतों ने विरोध किया है। रविवार को ग्रामीणों ने कार्यस्थल पहुंचकर निर्माण कार्य को अवरुद्ध कर दिया और डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। रैयतों का आरोप है कि डीवीसी ने जिस संवेदक को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी है। वह बिना स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए काम करवा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि डीवीसी का यही रवैया जारी रहा तो क्षेत्र में पूर्व की भांति शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2007-08 में इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस बल के बीच झड़प हुई थी। उस दौरान अर्धनिर्मित भवन में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.