चहलारी घाट-गणेशपुर तटबंध परियोजना अंतिम चरण में
बाराबंकी, जून 30 -- रामनगर। चहलारी घाट से गणेशपुर तटबंध बचाव परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बाढ़ कार्य खंड बाराबंकी के अंतर्गत किमी 23 पर निर्माणाधीन ठोकर संख्या तीन का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। उसकी नोज भी मंगलवार को कंप्लीट हो गई और पिचिंग शुरू है। कार्यदायी संस्था द्वारा ठोकर का नोज निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब साइड पिचिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि तटबंध को कटान से सुरक्षित किया जा सके।बाढ़ कार्य खंड के एसडीओ ने बताया कि परियोजना का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.