चंदौली, दिसम्बर 24 -- चहनिया(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में बीते रविवार की रात बदमाशों ने खुशबू किन्नर के मकान के पीछे बम विस्फोट करा दिया था। जिससे मकान के पिछले हिस्से की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना से नाराज किन्नरों ने आरोपियों का घर गिराने और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को चहनिया चौराहे पर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम करने के साथ ही चार वाइको को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही कुछ किन्नरों ने अपने उपर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। सूचना पर बलुआ थाना सहित एएसपी, सीओ सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। बीते रविवार की करीब साढ़े बारह बजे खुशबू किन्नर के मकान के पीछे विस्फोट से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। बम विस्फोट होते ही मकान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.