चंदौली, मई 20 -- चहनियां। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार की शाम को स्थानीय व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने सुरक्षा को लेकर संवाद किया। वही थाने का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में निरीक्षण के दौरान थाने के शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क,शास्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। व्यापारियों संग बैठक में व्यापारियों बंधुओं को किसी भी की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना की मदद से निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापार मंडल चहनिया की तरफ से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इस मौके पर एएसपी अनन्त चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए व्यापारियों ने सौंपा पत्रक इस दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, चहनिया व्याप...