चहनियां में सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत
चंदौली, मई 23 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां-सकलडीहा हाइवे पर शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गुरेरा गांव के सामने तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार चहनियां से तिरपाल खरीदकर घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में देर रात तक जुटी रही।
घटनास्थल की जानकारी बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी 48 वर्षीय श्रीराम अपने पड़ोसी 47 वर्षीय किशन कुमार के साथ चहनियां कस्बे में शनिवार की शाम को तिरपाल खरीदने गए थे। वहां बाजार में तिरपाल खरीदने और अन्य कार्य करने के बाद घर लौट रहे थे। अभी अपने गांव से कुछ दूरी पर ही थे कि गुरेरा के पास तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.