चंदौली, मई 1 -- चहनियां। क्षेत्र में बुधवार की शाम चार बजे आई तेज आंधी और बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। करीब 22 घंटे तक अंधेरे और परेशानी झेलने के बाद गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र के रमौली, मारूफपुर और सुरतापुर गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। आंधी-पानी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- 30 घंटे बाद बहाल हुई गांवों की बिजली आपूर्ति सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.