बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कंपनीबाग के निकट स्थित एक चश्में के शो-रूम में पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर कलावा बांधा। शोरूम के अंदर लगे ब्रांड के पोस्टरों पर भी तिलक लगाया। शो रूम के अंदर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका विरोध कंपनी की ओर से लागू की गई विवादित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ है। प्रबंधन पर एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, अगर मालिक माफी नहीं मांगते हैं, तो इसका बहिष्कार किया जाएगा या इसके सभी आउटलेट बंद करा दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भारत में छिड़ी है ऑफिस ड्रेस कोड और धार्मिक प्रतीकों पर बहस कंपनी अपना नियम तत्काल प्रभाव से वापस ले। इस दौरान विवेक श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.