किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज। हिंदुस्तान प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित "सक्षम" योजना के तहत सोमवार को जिला प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (सक्षम), किशनगंज की देखरेख में बुनियाद केंद्र, भेरीयाडांगी ब्लॉक कैंपस, किशनगंज में विशेष शिविर के माध्यम से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के वरीय भौतिक चिकित्सक मो. नौशाद आलम ने जानकारी दी कि यह विशेष शिविर सोमवार से आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा। शिविर में दृष्टि दोष से ग्रसित किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति अपनी आंखों की जांच कराकर आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क चश्मा प्राप्त कर सकते हैं। जांच के लिए लाभुकों को अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। सोमवार को आयोजित शिविर में 50 से अधिक लाभुकों की नेत्र जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.