मधुबनी, जुलाई 2 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। अब दिल को सुकून मिला,उस दरिंदे को फांसी ही मिलनी चाहिए थी। दो मासूम बच्चे थे,जिसको मार डाला। यह कहना है केस के अनुसंधानक दिनेश सिंह एवं चश्मदीद गवाह का, दोनों बच्चे को मारकर किसनिपट्टी-निर्मली लिंक रोड में अवस्थिति भूतही बलान नदी के पुल के पास फेंक दिया था। भैंस चराने गये एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने आंखों से देख लोगों को आवाज लगाकर दोनों प्रेमी व प्रेमिका को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों प्रेमी एवं प्रेमिका को गिरफ्तार कर थाना पर लाया था। उस समय लोगों को यह भरोसा नही था कि दोनों प्रेमी व प्रेमिका को सजा मिलेगा। लेकिन उसी वक्त केस के अनुसंधानक बने एसआइ दिनेश कुमार सिंह ने लोगों को बताया था कि मैं किसी भी हालात में दोनों प्रेमी व प्रेमिका को फांसी की सजा करा कर रहूंगा। उस...