बिहारशरीफ, मार्च 21 -- चल रही तैयारी, 28 को निकलेगी रामनवमी शोभा यात्रा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा 28 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के तीन मोहनी मोड़ से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गिरिहिंडा चौक तक जाएगी। समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला ने बताया कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी हिंदू संगठनों द्वारा तैयारी की जा रही है। शहर में पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। शोभायात्रा में राम दरबार सहित कई आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर संरक्षक मनोहर कुमार सोनी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.