बिहारशरीफ, मार्च 28 -- चल रही तैयारी, महावीर जयंती पर आस्था से आलोकित होगी पावापुरी 31 मार्च को पावन निर्वाण स्थली में सजेगी भक्ति की अनुपम छटा विशेष पूजा, शोभायात्रा, प्रवचन और भजन-कीर्तन होंगे पावापुरी, निज संवाददाता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती को लेकर उनकी पावन निर्वाण स्थली पावापुरी पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगने लगी है। 31 मार्च को यहां महावीर जयंती श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक गरिमा के साथ मनाई जाएगी। पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। महावीर जयंती के अवसर पर पावापुरी स्थित जैन मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, मंगल पाठ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, करुण...