चल मदीने चलते हैं कव्वाली पर झूमे लोग
भागलपुर, मई 13 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शामपुर पहाड़ी पर स्थित हजरत सैय्यद सुल्तान शाह बूगदादी रहमतुल्ला अलैह की मजार पर उर्स में सोमवार की रात कव्वाली का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के कव्वाल गुलाम वारिस के चल मदीने चलते हैं पर लोग झूम उठे। अहमदाबाद के अनीस नवाब ने भी एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनाई। दोनों कव्वालों में जबरदस्त मुकाबले का आनंद रातभर लोग लेते रहे। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंचे बीस से पच्चीस हजार पुरुष-महिलाओं ने भी भाग लिया। भीड़ को नियंत्रित करने में ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार भारी पुलिस बलों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए थे। यह भी पढ़ें- शामपुर पहाड़ी पर उर्स मेले को लेकर की गई चादरपोशी मुखिया प्रतिनिधि कंचू राम और कमेटी के मुस्तकीम, दिलावर असलम आदि मौजूद थे।दूसरी तरफ रात भर यहां दूर-दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.