उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ ने राज्य कर्मचारियों के लिए चल अचल संपत्ति का ब्यौरा संबंधी जारी शासनादेश पर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र एवं महामंत्री राम जन्म सिंह के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं पर भी जबरदस्ती लागू करने के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखा अधिकारी को ज्ञापन दिया। शासनादेश में कहीं भी परिषदीय शिक्षक का नाम नहीं है केवल राज्य कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए है। जब कोई भी सुविधा राज्य कर्मचारियों को दी जाती है तो जब तक परिषदीय के लिए अलग से नहीं लिखा जाता है तब तक उन पर नहीं लागू होता है तो फिर यह कैसे लागू किया जा सकता है। संगठन ने अनुचित आदेश को वापस लेने की मांग की। कहा उत्तर प्रदेश शासन का शासनादेश शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.