बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देशानुसार प्रखंड के 61 सरकारी विद्यालयों में तैनात सभी कोटि के शिक्षकों को आगामी 31 सितंबर तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना है। इस निर्देश के जारी होने के साथ ही प्रखंड के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक ब्योरा तैयार करने में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं नियोजित शिक्षक को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना है। इसमें शिक्षकों द्वारा चल एवं अचल संपत्ति और दायित्वों की विवरणी ए-फोर साइज के सादे कागज में देना है। प्रत्येक पृष्ठ पर नीचे में शिक्षक का हस्ताक्षर अनिवार्य है। विभाग ने निर्देश दिया है कि चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देनेवाले शिक्षकों का ही जनवरी माह का वेतन जारी होगा। 1691 प्रारंभिक, मा...