चल्थी में कार खाई में गिरी, सोनीपत के पांच युवक घायल
चम्पावत, जून 10 -- योगेश जोशी, चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के समीप एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के करीब तीन बजे चम्पावत-टनकपुर हाईवे में कठौल, चल्थी के समीप कार संख्या एचआर 10 एएन 7221 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर कार में सवार सभी पांचों घायलों को 108 वाहन से टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सेना के ट्रक में घुसी कार, पांच दोस्त नाजुक जहां 32 वर्षीय विवेक पुत्र वीरेंद्र सिंह व 30 वर्षीय अमनदीप पुत्र राकेश कुमार दोनों निवासी ग्राम जाहरी, थाना सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.