चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। चल्थी चौकी पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान ई बीट बुक के माध्यम से सूखीढांग क्षेत्र में मजदूरों और किरायेदारों का सत्यापन एवं सूचना संकलन की कार्यवाही की गई। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों को किरायेदार सत्यापन के लिए जागरूक किया गया। एसपी रेखा यादव ने सभी नागरिकों से अपने किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...