नई दिल्ली, जुलाई 22 -- 'ग्राम चिकित्सालय' फेम एक्टर अमोल पाराशर चलो संसद प्रोटेस्ट में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद ये बात बताई। उन्होंने कहा कि वो बिना किसी को बताए चुपचाप प्रोटेस्ट में गए और स्टूडेंट्स के साथ खड़े हुए। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने जंतर मंतर पर क्या देखा।'मैं 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर था' अमोल ने लिखा, 'मैं 20 जुलाई, 2026 को जंतर-मंतर पर था। एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। पिछले 3-4 दिनों से मुझे वहां जाने का मन था, स्टूडेंट्स का साथ देने का मन था। एक मिडिल क्लास घर में पले-बढ़े होने के कारण, शिक्षा की कीमत और महत्व मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। युवा टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए एक निष्पक्ष सिस्टम, जो देश और समाज बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, मुझसे छिपा नहीं है।''मैं नहीं चाहता था कि ये...