प्रयागराज, जनवरी 25 -- एनसीजेडसीसी में आयेाजित शिल्प मेले में रविवार को गीत, नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। नृत्यांगना सोनाली चक्रवर्ती ने राम भक्त हनुमान पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक प्राणेश देश पांडेय ने हे गोविंद रखो शरण... और चलो मन गंगा जमुना तीर... प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पवन राज चौधरी के वांसुरी वादन किया। ओम प्रकाश, राकेश कुमार, नंद लाल, राधेश्याम सिंह, चन्द्रभान सिंह, अवधेश कुमार ने बिरहा प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। संचालन रुचि दुबे ने किया। एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा ने सभी कलाकारों को पौधा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.