मुंगेर, मार्च 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जोगी बाबा दुर्गा स्थान, रामपुर परिसर में शुक्रवार की रात्रि में भव्य देवी भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में सहरसा एवं स्थानीय कलाकारों ने भजनों और झांकियों से समां बांध दिया। कलाकार निर्मल सक्सेना, दिलखुश डिंपी कुमार, ऋचा कुमारी, नीलू और प्रीति ने भाव नृत्य के साथ भोलेनाथ और मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं "चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है", "मारो अंगना पधारो श्री गणेश", "राम सिया राम" जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इससे पूर्व आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल एवं जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंदिर समिति द्वारा अतिथियों का पार...