बागेश्वर, अप्रैल 12 -- बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी तथा संचालन जिला महामंत्री सुनीता टम्टा ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, खड़क सिंह टंगड़िया, भावना गढ़िया, आशा फुलारा,भावना रावत, उर्वशी गड़िया, हेमा धपोला, रजनी बिष्ट, सरिता पपोला, नीमा नगरकोटी, गीता ऐठानी, रेशम, मुस्कान त्यागी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.