सराईकेला, मई 20 -- राजनगर : टाटा से आ रही मां पार्वती यात्री बस की चलियामा एवं कुजू के बीच एक मोटरसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मां पार्वती बस टाटा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चलियामा-कुजू मार्ग पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- चलियामा-कुजू के पास मां पार्वती बस और बाइक में सीधी टक्कर, बाइक चालक गंभीर घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़...