महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस विभाग के तत्वावधान में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोहिया पार्क में डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना की अगुवाई में अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस जवानों व नपा कर्मियों की सहभागिता रही। पार्क में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान लोहिया पार्क परिसर के साथ-साथ उसके आसपास के मार्गों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई की गई। पार्क में फैले कचरे, प्लास्टिक अपशिष्ट तथा गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कचरा उठाकर श्रमदान किया। स्वच्छता के प्रति आमजन को प्रेरित करने का संदेश दिया। डीएम ने कहा कि स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.