प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग, विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा आम लोगों की सहभागिता से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए गए। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कुल 86 हजार पौधों का रोपण किया गया।फूलपुर, हंडिया, सोरांव, फाफामऊ समेत कई क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएफओ ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक पौधरोपण किया गया है, क्यों कि पिछले साल लक्ष्य पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य नहीं मिला था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण : विभिन्न विभागों और नागरिकों के सहयोग से निर्धारित कार्यक्रमों के तहत पौधे लगाए...