चला वाहन चेकिंग अभियान
दुमका, मई 3 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को थाना क्षेत्र के महारों चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा चालकों से आवश्यक कागजात की जांच भी की गई। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है और यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।फोटो यह भी पढ़ें- चेकिंग में वाहन सवारों से 73 हजार रुपये फाइन वसूले संख्या-52-वाहन चेकिंग करते थाना प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.