पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सिगरा गांव के टिकुलिया में मंगलवार के दिन में सदर थाना पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कई चारपहिया वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए काले फिल्म (ब्लैक शीशे) को हटाया गया। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की गई। इसके अलावा कई मोटरसाइकिल और कार चालकों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई। जांच के बाद सभी वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध संशोधन न करने की अपील की है। सदर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.